दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम ।
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित जेल विभाग में सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा-2026 में लिखित परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक नापजोख, शारीरिक प्रवीणता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह परीक्षा अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, शूटिंग अकादमी के सामने, नाथूबरखेड़ा रोड, नीलबड़, भोपाल में आयोजित की जाएगी। जेल अधीक्षक केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम ने बताया कि जेल प्रहरी पद के लिए पुरूष अभ्यर्थियों को 800 मी. दौड़ 2मिनिट 50 सेकण्ड मे तथा भूतपूर्व सैनिक एवं होमगार्ड सैनिको को 3मिनिट 15 सेकण्ड मे पूरी करनी होगी। महिला अभ्यर्थियों के लिए समय सीमा 4 मिनिट निर्धारित है। गोला फेंक में पुरुषों के लिए 7.260 किग्रा. का गोला 20 फिट तथा महिलाओं के लिए 4 किग्न. का गोला 16 फिट फेंकना होगा। पुरूष अभ्यर्थियों की न्यूनतम उंचाई 165 से.मी. और सीना 83 से.मी. होना आवश्यक है। जबकि महिलाओं की उंचाई 158 से.मी. निर्धारित है। सहायक जेल अधीक्षक पद के लिए पुरूषों को 800 मीटर दौड़ 2 मिनिट 40 सेकण्ड मे पूरी करनी होगी। भूतपूर्व सैनिकों के लिए समयसीमा 3 मिनिट 15 सेकण्ड एवं महिलाओं के लिए 3 मिनिट 40 सेकण्ड है। इसके साथ लम्बी कूद एवं गोला फेंक मे निर्धारित मानक पूरा करना होगा। पुरूषों की न्यूनतम उंचाई 168 से.मी. तथा सीना बिना फुलाए 84 सेमी तथा फुलाने पर 89 से.मी. होना आवश्यक है। महिलाओं की न्यूनतम उंचाई 155 से.मी. निर्धारित है।लंबी कूद और गोला फेंक के लिए अधिकतम 3 अवसर दिए जाएंगे।
