
नर्मदापुरम / कलेक्टर सोमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में अवैध शराब विक्रय के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आबकारी टीम ने इटारसी में भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। तत्संबंध में जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि आबकारी टीम ने इटारसी के मेहरागांव में वार्ड नंबर 5 में तलाशी के दौरान एक सूने मकान का ताला तोड़कर 32 पेटी अवैध शराब जब्त की जो कि कुल 272. 43 बल्क लीटर है, आरोपी की तलाश जारी है। आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1), (क) 34(2)का प्रकरण कायम किया गया । जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 54 हजार 754 रुपए बताई जा रही है। उक्त कार्यवाही में वृत्त प्रभारी इटारसी शहर आर. पी अहिरवार, सहायक जिला आबकारी अधिकारी, मुख्य आरक्षक, राजेश गौर, दुर्गेश पठारिया आरक्षक भावना, सारिका का सराहनीय योगदान रहा। जिला आबकारी अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिस मकान से अवैध शराब बरामद की गई उसके बारे में जानकारी ली जा रही है।

