युवाओं और समाजसेवियों की पहल
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
समाज के हर वर्ग को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से मालाखेड़ी क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वार्ड क्रमांक 10 एवं 11 के जागरूक युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा क्षत्रिय वीरांगना संगठन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिव्यांग बालिकाओं कुमारी रश्मि यादव और कुमारी पायल यादव को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए सिलाई मशीन व संपूर्ण सिलाई किट प्रदान की गई। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस सेवा कार्य का नेतृत्व प्रमुख रूप से समाजसेवी राजू वर्मा, नगर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सलीम खान एवं नगर किसान कांग्रेस अध्यक्ष शिवमंगल सिंह चौहान ने किया। नारी शक्ति और सामाजिक संगठनों का रहा विशेष सहयोग बालिकाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के इस प्रयास में अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना की टीम की अहम भूमिका रही। संस्था की संरक्षक श्रीमती सुनीता पवार, जिला अध्यक्ष श्रीमती नीलू चौहान तथा संगठन सचिव श्रीमती नीलू राठौड़ ने विशेष उपस्थिति दर्ज कराकर बालिकाओं का हौसला बढ़ाया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संजय चौधरी, प्रकाश यादव, गफ्फार खान, जागेश यादव, दीनदयाल यादव, कृष्णा यादव,प्रकाश यदुवंशी, ब्रजमोहन यादव, अभय राज मोहन यादव, गौरीशंकर यादव, साहिद खान जयराज आर्य एवं खेमेंद्र यादव सहित अनेक स्थानीय निवासी उपस्थित थे। वार्ड के युवाओं द्वारा उठाया गया यह कदम समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है।

