

नर्मदापुरम / शहर के कोठी बाजार स्थित प्रशांत दुबे चौक (पीपल चौक) के पत्रकार भवन में विराजमान भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की सोमवार शाम विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं महाआरती की गई। महाआरती में कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी शामिल हुए। अतिथियों ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर महाआरती की और प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कहा कि नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र है। यहां सभी धर्मों और समाजों के लोग आपसी भाईचारे के साथ मिल-जुलकर सभी त्योहार मनाते हैं। पत्रकार भवन में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विराजमान होना और इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने भगवान श्री गणेश से जिलेवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा ने भी भगवान श्री गणेश की आराधना को भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि गणेश उत्सव लोगों को एकता, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। उन्होंने जिलेवासियों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। महाआरती के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं एवं अतिथियों को प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन में नर्मदांचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, विजय कुंभारे, मनोज चौरे, मनोज सोनी, दयाराम फौजदार, प्रदीप गुप्ता, हेमंत राजपूत, रुद्र प्रताप सिंह, पुरुषोत्तम मालवीय, अंशुल पांडे, इंद्र कुमार सोनी, वरिष्ठ पत्रकार राजीव अग्रवाल, सीमा कैथवास, कन्हैया लाल वर्मा, निखिलेश साहू, कमलेश चौधरी, गोविंद चौधरी, गोलू अवस्थी, मनीष सोलंकी, स्वास्थ्य निरीक्षक अनुराग तिवारी, मनीष सोलंकी, राजीव दुबे, अनिल कहार, दीपक कनोजिया सहित पत्रकार, विशिष्टजन, समाजसेवी और आमजन शामिल हुए।

