दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शहर में गुरुवार को श्री राधा अष्टमी प्रकट उत्सव एवं छठी उत्सव भक्तिभाव और उल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। यह भव्य धार्मिक अनुष्ठान नमन नर्मदा गार्डन, भोपाल चौराहा में संपन्न होगा। आयोजन में श्रीधाम वृंदावन के पूज्य गुरु महाराज आचार्य 108 राजेन्द्र बल्लभ महाराज, आचार्य 108 योगेन्द्र बल्लभ महाराज तथा आचार्य 108 यतीन्द्र बल्लभ महाराज का पावन सानिध्य प्राप्त होगा। 9 बजे श्री लाड़ली जू का संगीतमय अभिषेक, भव्य श्रृंगार, भोग आरती, भजन संकीर्तन, फूलों की होली एवं दधिकान्दो का उल्लासमय आयोजन। 1 से 4 बजे तक महा प्रसादी का आयोजन होगा। आयोजक सेवक पंकज शर्मा शर्मा भोजनालय – चाचा की चपातियां ने पुण्य लाभ अर्जित करने की बात कही।

