दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शासकीय माखनलाल चतुर्वेदी महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विकसित भारत बनाने में नागरिकों के योगदान पर जोर देकर माखन नगर के अनुभव तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए विकसित भारत में युवाओं की भूमिका का वर्णन किया। अन्य प्रतिभागियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

