दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्मदा पुरम में प्राचार्य श्रीमती अर्चना मिश्रा के निर्देशन में छात्रों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने को लेकर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष श्रीमती अनुजा मिश्रा एवं श्रीमती अर्चना पुरोहित, विधायक प्रतिनिधि श्रीमती वंदना शर्मा एवं पार्षद शिल्पा तेज कुमार गौर ने विद्यालय में उपस्थित होकर छात्रों द्वारा बनाए गए चित्रों का अवलोकन कर उनका उत्साह वर्धन किया ।कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ गणमान्य नागरिक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

