दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ सोहागपुर थाना अंतर्गत सेमरी हरचंद के पास ग्राम जमुनिया में एक बुजुर्ग महिला के साथ बदमाशों ने लूट कर दी और फरार हो गए। पुलिस के अनुसार महिला अकेली रहती थीं और उनके नाक की सोने की लोंग और कान के झुमके खींच कर बदमाश भाग गए जिससे उन्हें गंभीर चोट भी आई है । उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि शारदा बाई मकान के आंगन में बेहोश मिली थीं । पड़ोसियों ने सूचना दी और शिवराज ने मामला दर्ज कराया। जेवर की कीमत लगभग 90 हजार रुपए बताई जा रही है । खबर मिलते ही एफ एस एल टीम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। जांच पड़ताल कर मुआयना किया गया। घटना 18 और 19 सितंबर की दरमियानी की है। अब पुलिस बदमाशों को पकड़ने की कार्यवाही कर रही है।
