
नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन के तत्वावधान में 23वीं जूनियर एवं सीनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता-2026 का आयोजन 27 एवं 28 सितंबर 2026 को किया जाएगा। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग की स्पर्धाएं 27 सितंबर तथा सीनियर वर्ग की स्पर्धाएं 28 सितंबर को आयोजित होंगी।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नर्मदापुरम जिले से खिलाड़ियों के चयन के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया जा रहा है। ऐसे खिलाड़ी जिनका जन्म 1 जनवरी 2006 या उसके बाद हुआ है, वे इस चयन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।
जिला स्तरीय चयन ट्रायल कल सोमवार को सुबह 11:00 बजे से एन ई एस कॉलेज बुधवाड़ा नर्मदापुरम में तथा सुबह 11 बजे से वीर सावरकर स्टेडियम, पुरानी इटारसी में आयोजित किया जाएगा।
जिले के इच्छुक तीरंदाज खिलाड़ी चयन ट्रायल में निर्धारित समय पर उपस्थित होकर भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए रविशंकर मिश्रा एवं अश्विनी मालवीय से संपर्क किया जा सकता है।
खिलाड़ियों को अपने आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है।

