
नर्मदापुरम / शहर में गणेश उत्सव की धूम जोर शोर से देखने को मिलने लगा है। इसी क्रम में डेजलर डांस स्टूडियो कोठी बाजार में नन्हे मुन्ने बच्चों को गणेश उत्सव की झांकी में डांस कंपटीशन कराया गया। इसी परिपेक्ष में मिस्टर संचित सागर कुमावत ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति गणेश उत्सव में प्रस्तुत की। पूरे देश में गणेश उत्सव की धूम मची हुई है, जिसको लेकर आज छोटे-छोटे बच्चे भी धर्म के प्रति अपनी आस्था दिखा रहे हैं।

