
नर्मदापुरम / गृह नगर नर्मदापुरम स्थित सांसद संवाद केंद्र कार्यालय में शनिवार को सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने स्वदेशी जागरण मंच के प्रदेश संगठन केशव दुबेलिया तथा स्वर्णिम भारत फाउंडेशन के अध्यक्ष सतीश चावला से मुलाकात की। इस दौरान स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने तथा नर्मदापुरम जिले में दिसंबर माह में स्वदेशी मेले के आयोजन को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में प्रस्तावित स्वदेशी मेले के माध्यम से स्थानीय कारीगरों, लघु उद्यमियों और स्वदेशी उत्पाद निर्माताओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए मंच उपलब्ध कराने पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही नागरिकों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के प्रति जागरूक करने की योजना पर भी चर्चा हुई।
स्वदेशी जागरण मंच का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने तथा आत्मनिर्भरता की भावना को प्रोत्साहित करना है। बैठक में विभाग पूर्णकालिक आकाश भिलाली, विभाग वरिष्ठ आयाम प्रमुख योगेश सेठा, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया जिला संयोजक आशीष भदौरिया, जिला युवा आयाम प्रमुख कुश खंडेलवाल, कन्हैया लाल यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

