
नर्मदापुरम / सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत शनिवार को चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता तथा निर्णायक के रूप में नियुक्त किए गए। नोडल सत्यनारायण परिहार द्वारा प्रतिभागियों में से विजेता प्रतिभागियों की घोषणा की गई।जिसमें चित्रकला अंतर्गत माध्यमिक शाला से प्रथम दुर्गा मोरे-6वीं, द्वितीय सोनी बामने-8वीं तथा तृतीय स्थान पलक कुशवाहा कक्षा सातवीं रही।
इसी प्रकार हायर सेकेंडरी अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान माही बनवारी कक्षा दसवीं, दूसरा स्थान भावना सल्लाम कक्षा ग्यारहवीं(कला) तथा तीसरा स्थान रक्षा कहार कक्षा ग्यारहवीं (विज्ञान) ने प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुहानी राजपूत कक्षा दसवीं, दूसरा स्थान प्रियल यादव कक्षा दसवीं, तथा तीसरा स्थान नितिन कहार कक्षा 12वीं (विज्ञान) ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मुकेश शुक्ला द्वारा किया गया तथा आभार विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती गीता देवी पंथी द्वारा किया गया।

