
सोहागपुर / प्रदीप दिवोलिया / विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल बांसखापा में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मेरे सपनों का भारत थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता तथा आतंकवाद मुक्त भारत, नक्सलबाद मुक्त भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सोहागपुर व्यापारी प्रकोष्ठ के सचिव व भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष सौरभ सोनी, शाला के प्राचार्य यशवंत रघुवंशी, शिक्षक पतिराम अहिरवार, जितेंद्र कुमार, राजेश पटेल, योगेंद्र पटेल, चन्द्रमोहन नायक, रोशनी रावत, नितिन पचौरी, अभिषेक समेत स्कूल के विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की समाप्ति प्रतिभागी छात्र/छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर पूर्ण की गई।

