
नर्मदापुरम / शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर में आज ‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम के अंतर्गत”मेरे सपनों का भारत” विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के बीच भारी उत्साह देखने को मिला। अतिथियों एवं प्राचार्य का उद्बोधन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय पार्षद महेश बावरिया, विष्णु मालवीय तथा दीपक यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य बी. पी. पठरिया ने बच्चों को मार्गदर्शन दिया कि “विकसित भारत और हमारे सपनों का भारत कैसे बने।” उन्होंने विद्यार्थियों को देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने और नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिताओं के परिणाम आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक सोच और वक्तृत्व शैली का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया चित्रकला प्रतियोगिता कक्षा 6 के छात्र मोहित पासी ने अपनी कला का श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता छात्रा तमन्ना पासी ने अपने ओजस्वी विचारों से सबका मन मोहा और प्रथम स्थान हासिल किया।
कुशल संचालन एवं शिक्षकों की उपस्थिति…
कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन श्रीमती ममता कामले तथा रोहित तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस गरिमामय अवसर पर विद्यालय की प्रभारी श्रीमती सविता दुबे, श्रीमती नीतू गौर, मनीषा वानखेड़े, रंजना दीक्षित, जितेंद्र जाट, राकेश रोशन तिर्की, सुनीता बुआरे, लता लुनारे, आरती परिहार सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। अंत में अतिथियों और शिक्षकों ने विजेता छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

