

नर्मदापुरम / सिवनी मालवा / डॉ. भीमराव अंबेडकर सिविल हॉस्पिटल द्वारा जन जागृति अभियान के अंतर्गत विगत माह किशोर विद्यार्थियों के लिए पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। जिसमें सिवनी मालवा नगर के कक्षा 9 से 12 तक के शासकीय संस्थाओं के विद्यार्थियों ने सहभागिता निभाई। टीबी तथा एड्स पर समाज में जागृति लाने के उद्देश्य से विद्यार्थियों ने पोस्टर के माध्यम से इन बीमारियों के लक्षण, बचाव, इलाज एवं सुरक्षा के तरीके उकेरे।
प्रत्येक संस्था के विजेताओं को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। सिविल अस्पताल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम विजय राय ने प्रतिभागियों द्वारा बनाए गए पोस्टर प्रदर्शनी का अवलोकन किया, विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। एसडीएम ने कहा कि ऐसे जन जागरूकता अभियान से सीखी बातों से समाज में जागृति लाने का कार्य करें। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होकर नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराएं और अपने शैक्षणिक कार्य के साथ व्यक्तित्व निर्माण पर कार्य करें।
विशेष अतिथि शिवपुर तहसीलदार हीरू कुमरे, बीआरसीसी संगीता यादव शामिल रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएमओ डॉ. कांति बाथम ने की। आपने अभियान में सहभागी बनने पर विभिन्न संस्थाओं एवं विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत उमंग स्वास्थ्य केंद्र के परामर्शदाता ईश्वर विश्नोई ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सीनियर कन्या एवं बालक छात्रावास, पीएमश्री कन्या उमा विद्यालय, नेहरू स्मृति उमा विद्यालय, सांदीपनि विद्यालय, कन्या नवीन हाई स्कूल, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने उमंग प्रभारी शिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इन संस्थाओं के 32 विजेताओं को अतिथियों ने स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया।
ये रहे प्रथम विजेता-
रूबी कीर, सूरज कलमे, रितिका लोवंशी, आबिया बी, समीक्षा खराटे, देविका केवट, पूर्णिमा लोवंशी, माही साहू।
द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी-
सलोनी कटारे, सरूप सिंह कासदे, पलक भिलाला, वैष्णवी यादव, सौरभ देवड़ा, महेश मेहरा, राज यदुवंशी, प्रियांशी शुक्ला।
इनके अलावा तृतीय स्थान एवं सांत्वना पुरस्कार हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
विभिन्न विद्यालयों की ओर से शिक्षक अर्चना सोनिया, नीना यादव, निधि पगारे, बृजमोहन साहू, रजनी अहिरवार, सफीना अली, नीमवती पंडोले, इंद्रकुमार विद्यार्थियों के साथ शामिल रहे।
कार्यक्रम में बीई अश्विनी जोसेफ, डॉ. धरा राजनेगी, पंचम पाटिल, प्रबल शर्मा, आनंद कुशवाह, कविता चौधरी एवं नर्सिंग स्टाफ व कर्मचारी शामिल रहे।

