
नर्मदापुरम / इटारसी / बीती रात्रि रात के करीब 3 बजे होरिया पीपर के रहवासी चिंटू मेहरा सो रहे थे, तब उन्हें घर मे कुछ आवाज सुनाई दी । उन्होंने उठ कर देखा तो दीवार पर एक सांप दिखाई दिया, जिसे देख बह डर गए और घर वालों को बताया। सर्प दिखने के बाद उनके बड़े भाई रामकृष्ण मेहरा ने वन विभाग और सर्प मित्रो को सूचना दी। वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देश और सर्प विशेषज्ञ अभिजीत यादव के मार्गदर्शन से टीम सर्प मित्र अभय चौरे, मोहित मेहरा रात को ही रामकृष्ण के घर पहुचे और उस सर्प जो कि बेहद जहरीला (indian black cobra/highly venomous neurotoxic) करीब 4 फीट को सुरक्षित रेस्क्यू कर सुबह वन परिक्षेत्र में सुरक्षित स्थान पर रिलीज कर दिया।

