
नर्मदापुरम / हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में श्रीराम हनुमान मंदिर में भगवान श्रीगणेश का शुभागमन हुआ। मंगलमूर्ति गणेश उत्सव समिति के सदस्य पं.धनंजय रिछारिया ने बताया कि यह श्री गणेश उत्सव का 50 वाँ वर्ष है। 1976 से निरंतर कॉलोनीवासियों द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। इस बार भी भगवान श्री गणेश की मनमोहक मूर्ति व झांकी सजाई गई है, जिसे अनेक श्रद्धालु प्रतिदिन भगवान के दर्शन करने हर्षोल्लास के साथ आ रहे है। प्रतिदिन कार्यक्रम जिसमें सुंदरकांड महिलाओं द्वारा भजन और नित्य संध्या आरती और महाप्रसादी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समस्त कॉलोनी वासी महिलाओ बढ़-चढ़कर भगवान श्री गणेश के दर्शन हेतु पधार रहे हैं।

