
नर्मदापुरम / मालाखेड़ी निवासी अभिषेक पासी पिता महेश पासी पर 18 सितंबर को हुए चाकू से जानलेवा हमले के संबंध में आज सर्व हिंदू समाज के प्रतिनिधियों द्वारा SDOP कार्यालय पहुँचकर SDOP जितेन्द्र पाठक को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच, दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई। इसके साथ ही ज्ञापन में लिखा कि यदि आरोपियों द्वारा कोई अवैध निर्माण किया गया है तो उसकी जांच कर नियमानुसार तत्काल कार्रवाई तथा आवश्यक होने पर अवैध निर्माण को हटाने/तोड़ने की कार्रवाई किए जाने की मांग भी की गई।
सर्व हिंदू समाज ने प्रशासन से पूरे मामले में कानून के अनुसार शीघ्र कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

