
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा में विधायक प्रेमशंकर वर्मा आज पत्रकार रामशंकर दुबे के निवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने रामशंकर दुबे की माताजी स्व. लक्ष्मी दुबे पत्नी स्व. एन.पी. दुबे को श्रद्धांजलि अर्पित की।
क्षेत्रीय विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। विधायक वर्मा ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को इस दुःख की घड़ी में ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि माता का जाना जीवन की सबसे बड़ी क्षति है, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
स्व. माताजी को पूर्व विधायक ओमप्रकाश रघुवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला, नपा अध्यक्ष रितेश जैन, कांग्रेस नेता अजय पटेल, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मृगेंद्र मंडलोई, विधायक प्रतिनिधि वीरेन्द्र मिश्रा, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य संतोष पारीक, प्रवीण अवस्थी, पार्षद ईश्वर जमींदार, दीपक दीक्षित, राधावल्लभ अग्रवाल, सुमेर रघुवंशी, अजीत राजपूत, कल्लू रघुवंशी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

