
नर्मदापुरम / माखननगर थाना अंतर्गत पूर्व में हुई दो मोटर साइकिल की अलग अलग सड़क दुर्घटना में हुई दो युवकों की मौत मामले में पी एम रिपोर्ट के बाद अलग अलग कायमी की गई। तत्संबंध में पुलिस ने बताया कि 4 अगस्त 26 को सांगाखेड़ा कला निवासी युवक कमलेश धुर्वे की मोटर साइकिल पेड़ से टकरा गई। इस दौरान वह गंभीर घायल हो गया।जिसे पहले जिला अस्पताल भिजवाया गया बाद में हमीदिया भोपाल रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।इस मामले में पी एम रिपोर्ट आने पर माखन नगर थाने में 18 सितंबर को कायमी कर विवेचना में लिया गया। वही दूसरी घटना 28 जून 2026 को झालसर रोड पर हुई जिसमें अजय कहार नामक युवक तेज़ गति से लापरवाही पूर्वक मोटर साइकिल चलाने से गिरने के कारण गंभीर घायल हो गया।जिसे उपचार के लिए भोपाल के एक अस्पताल में भिजवाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसकी पी एम रिपोर्ट आने पर माखन नगर थाने में 18 सितंबर को कायमी की गई।

