नर्मदापुरम / मुख्यमंत्री स्कूटी वितरण योजना 2026 मुख्यमंत्री स्कूटी योजना अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2025 की परीक्षा में प्रथम अवसर में उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों को निःशुल्क स्कूटी योजना वितरण कार्यक्रम राज्य स्तर पर भोपाल में आयोजित किया गया, जिसमें जिले से 125 विधार्थियों ने भाग लिया।
जिला शिक्षा अधिकारी एल. एन. प्रजापति के मार्गदर्शन में विकासखण्ड बनखेडी के 09, पिपरिया के 15, सोहागपुर के 10, माखननगर के 14, नर्मदापुरम के 33, सिवनीमालवा के 20 तथा केसला के 24, कुल ई-स्कूटी हेतु 57 तथा मोटाराईज्ड हेतु 68 पात्र विधार्थियों के बैंक खातों में जिला कोषालय के माध्यम से राशि संबंधितों आंतरित की गई।

