2 से 10 अक्टूबर तक विकासखंड एवं नगरीय निकाय स्तर पर लगेंगे ‘सेवा सेतु सरकार आपके द्वार’ विशेष शिविर
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 2 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक प्रत्येक विकासखंड एवं नगरीय निकाय स्तर पर ‘सेवा सेतु—सरकार आपके द्वार’ विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य किया जाएगा। यह बात अभियान के प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह यादव ने शुक्रवार को नर्मदापुरम जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित नर्मदापुरम संभागीय टोली को संबोधित करते हुए कही। बैठक में सेवा संकल्प अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, विशेष शिविरों के सफल संचालन, अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुंच बनाने तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अभियान के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर भी जोर दिया गया।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. अखिलेश खंडेलवाल ने अभियान को जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में संभागीय प्रभारी संदेश पुरोहित, जिला महामंत्री कुंवर सिंह यादव, मुकेश चंद्र मैना, बैतूल जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल यादव, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रशांत गावड़े, जनपद अध्यक्ष भैयालाल इरपाचे, जिला मंत्री प्रांशु राणे, कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना पुरोहित, पूर्व जनपद अध्यक्ष संगीता सोलंकी, वंदना दुबे, राहुल पटवा सहित नर्मदापुरम, बैतूल एवं हरदा जिले के पदाधिकारी एवं अभियान टोली सदस्य उपस्थित रहे।

