नर्मदापुरम / शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोतर अग्रणी महाविद्यालय में शनिवार को बायोटेक्नोलॉजी विभाग में जीवविज्ञान में उन्नत तकनीकें विषय पर डॉ. अदनान नईम आईआईएसईआर भोपाल (पीडीएफ) विशेषज्ञ द्वारा एक गेस्ट लेक्चर दिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती संगीता अहिरवार एवं बायोटेक्नोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रागिनी सिकरवार ने विषय विशेषज्ञ का स्वागत पुष्प गुच्छ द्वारा किया ।
विषय विशेषज्ञ डॉ. अदनान नईम ने बायोटेक्नोलॉजी में अपने शोध एवं विलुप्त प्राय पक्षीयों को कैसे लैब में सुरक्षित कर सकते है उस पर प्रकाश डाला। मुर्गी के अंडों में मौजूद ब्लास्टोडर्म को इंक्युबेट कर एवं पक्षीयों के जैनेटिक रिसोर्सेज को आधुनिक तकनीकों द्वारा संशोधित कर सकते है इसको विस्तार पूर्वक समझाया। छात्राओं को बायोटेक्नोलॉजी विषय के फायदे एवं उसके स्कोप के बारे में बताया।
बायोटेक्नोलॉजी विभाग के डॉ. धीरज खातरकर ने मंच का सफल संचालन किया और डॉ. मनीष चंद्र चौधरी ने आभार व्यक्त किया। इस गेस्ट लेक्चर में डॉ. श्रद्धा गुप्ता, कु. रक्षा बरखड़े, डॉ. प्रगति जोशी, डॉ. प्रीति मालवीय, श्रीमती रैनी राजपूत, सुश्री मेघा, श्रीमती रश्मि यादव, श्रीमती नीतू सोनी, श्रीमती दुर्गा जोशी एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रही।

