नर्मदापुरम / रामलीला समिति के सचिव योगेश्वर तिवारी ने जानकारी में बताया कि प्रतिवर्षानुसार श्रीरामलीला महोत्सव के आयोजन में इस वर्ष के श्रीरामलीला महोत्सव 2026 के आयोजन के लिए समिति की वार्षिक बैठक कल गुरुवार दिनांक 17 सितम्बर को रात्रि 8 बजे से पं. भवानीशंकर शर्मा एवं पं. गिरिजाशंकर शर्मा के निवास पर आयोजित की गई है । जिसमें गत वर्ष 2025-26 के आय व्यय का लेखा प्रस्तुत किया जावेगा एवं आगामी वर्ष 2026-27 के आयोजन हेतु व्यय पर विचार विमर्श होगा । वर्ष 2026-27 के लिए समिति की कार्यकारिणी का गठन एवं महोत्सव की रूपरेखा पर चर्चा होगी । महोत्सव में श्रीराम बारात और दशहरा रात्रि कार्यक्रम के लिए सदस्यों के सुझाव से रूपरेखा तय होगी ।

