दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम
माखन नगर विकासखंड अंतर्गत आदिवासी क्षेत्रों में इन दिनों अवैध शराब की बिक्री हो रही है । इसको बंद करने के लिए मंगलवार को सैकड़ों आदिवासी महिला पुरुषों ने थाने में जिला आबकारी विभाग के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्राम खूंटिया के आसपास के गांवों में अवैध रूप से शराब की बिक्री हो रही है और और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बना रहता है। लोगों का कहना है कि प्रति दिन लड़ाई झगड़े होते हैं जिसका असर हमारे परिवार और बच्चों पर हो रहा है ।इस अवैध शराब बिक्री को तत्काल बंद कराई जावे । दरअसल सागर जिले के बंडा में हुई जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत को लेकर अब लोग जागरुक होने लगे हैं और प्रशासन से भी अबैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए आगे आ रहे हैं। वास्तव में देखा जाये तो माखन नगर विकासखंड के गांवों में अवैध शराब की बिक्री बहुत फल फूल रही है।

