दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदा पुरम।
शहर के वार्ड एक में स्थित सेठ गुरू प्रसाद अग्रवाल स्कूल परिसर और आसपास अवैध शराब बिक्री , जुंआ, सट्टा, ड्रग्स बिक्री का गोरखधंधा बेधड़क बेरोकटोक के चल रहा है। इसको लेकर कई बार शिकायत विद्यार्थियों के परिजनों और स्कूल स्टाफ द्वारा की जा चुकी है लेकिन इस पर रोक नहीं लग सकी । मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष आलोक शर्मा ने छात्रों के परिजनों और संगठन के सदस्यों के साथ मिलकर कलेक्टर से इसकी शिकायत की है। इसको लेकर कलेक्टर ने कहा कि जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर संदीप रावत , आशीष गुप्ता , हेमंत सारस्वत , राजेश मालवीय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

