नर्मदापुरम / महिला एवं बाल विकास परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी में 9 वा राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा शुभारंभ अंतर्गत पोषण संकल्प एवं जन जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें केंद्र क्रमांक 94,97,82 वार्ड के हितग्राही उपस्थित रहे। जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अर्चना गोरेले , पुष्पा यादव, सुनीता मेहरा और सहायिका कविता गौर आदि उपस्थित थे। बच्चों को किस तरह का आहार देना है, इसको भी समझाया गया।

