बीआरसी के अंतर्गत 135 शिक्षिकाओं का प्रशिक्षण, 10 अनुपस्थित, नोटिस जारी
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
बीआरसी के अंतर्गत संकुल स्तर पर कक्षा पहली से दूसरी तक के बच्चों को पढ़ाने वाली शिक्षिकाओं के लिए चार दिवसीय एफएलएम प्रशिक्षण कार्यशाला शासकीय प्राथमिक शाला ब्यावरा में आयोजित की जा रही है। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षिकाओं को बच्चों को प्रभावी ढंग से पढ़ाने, उनके बौद्धिक विकास और बुनियादी ज्ञान को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षित करना है। प्रशिक्षण सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक चल रहा है। उक्त प्रशिक्षण में करीब 135 शिक्षिकाओं का प्रशिक्षण निर्धारित किया गया था, जिसमें 10 शिक्षिकाएं अनुपस्थित हैं। अनुपस्थित शिक्षिकाओं को विभाग की ओर से नोटिस जारी किया जा रहा है। वहीं प्रशिक्षण स्थल शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम व्यावरा में महिला शिक्षिकाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रशिक्षण में शामिल शिक्षिकाओं के खेतों की ओर शौचालय के लिए जाने की बात सामने आई है। सुबह से शाम तक चलने वाले प्रशिक्षण में इस तरह की स्थिति महिला शिक्षिकाओं के लिए परेशानी का कारण बन रही है। बताया जाता है कि पूर्व में इस प्रकार के प्रशिक्षण नर्मदापुरम के एसपीएम हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित किए जाते रहे हैं। इस बार वहां प्रशिक्षण आयोजित नहीं होने को लेकर भी सवाल उठे। हालांकि विभाग का कहना है कि बड़ी शालाओं में परीक्षाएं चलने के कारण इस बार प्रशिक्षण के लिए वैकल्पिक स्थान का चयन किया गया है।
प्रशिक्षण वाली खबर में लाइट व्यवस्था नहीं है। पूरी प्रशिक्षण व्यवस्था के लिए अच्छी खासी रकम भी दी जाती है इसके बावजूद भी कोई इंतजाम वहां नहीं है ना ही कोई सुविधा है। सिर्फ औपचारिकता की जा रही है।
इनका कहना है
कक्षा पहली से दूसरी तक के बच्चों के बौद्धिक विकास, बुनियादी ज्ञान और प्रभावी शिक्षण के लिए एफएलएम प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। पूर्व में नर्मदापुरम के एसपीएम हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रशिक्षण आयोजित होना था, लेकिन स्कूल में परीक्षाएं चल रही है इसकी वजह से हमें वहां प्रशिक्षण के लिए जगह नहीं मिल पाई इसलिए ब्यावरा में रखा गया है। एक शौचालय की व्यवस्था यहां पर है।
सपना गोलानी
बीआरसी नर्मदापुरम

