
नर्मदापुरम / राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में जिले के 107 लोगों ने सहभागिता कर विभिन्न बीमारियों एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए अपना स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डॉ. सुनीता कामले द्वारा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच एवं उपचार हेतु अस्थिरोग, मेडिसिन, ई.एन.टी., नेत्ररोग, दंत चिकित्सा, फिजियोथेरेपी सहित अन्य विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। चिकित्सकों द्वारा वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक जांच, उपचार एवं उचित चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।
इस अवसर पर आर.एम.ओ. डॉ. गजेन्द्र यादव, डॉ. अखिलेश सिंघल, डॉ. मिलन सोनी एवं श्रीमती रोशनी प्रजापति सहित शिविर में ड्यूटी हेतु नियुक्त चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

