दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ सेमरी हरचंद के पास मंगलवार रात को एक हादसा हो गया । इसमें एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार दो युवक को अपनी चपेट में ले लिया । बताया जाता है की टक्कर इतनी जबरदस्त थी की गाड़ी के पर परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई । पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। चौकी प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि रात को बोलेरो तेज रफ्तार से आ रही थी और स्पीड कंट्रोल नहीं होने से उसने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और दोनों नीचे उतर गए जिससे दो बाइक सवार गंभीर घायल हो गए लेकिन अस्पताल आते समय उन्होंने दम तोड़ दिया । बताया जाता है कि दोनों जीजा साली थे और उनकी पहचान चंद्र मोहन कुशवाहा और प्रमोद कुशवाहा के रूप में हुई है । सेमरी हरचंद पुलिया के पास यह हादसा हुआ। इसमें बोलेरो चालक भी घायल है जिसका इलाज नर्मदा पुरम में चल रहा है।
इनका कहना है
तेज रफ्तार बोलेरो कंट्रोल नहीं हो पाई और उसने एक बाइक को चपेट में ले लिया । दोनों रोड से नीचे आ गए । बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई । मर्ग कायम कर लिया है। आगे की जांच की जा रही है।
विवेक यादव
चौकी प्रभारी सेमरी हरचंद

