दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी जितेंद्र कुमार पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना देहात श्रीमती उषा मरावी के नेतृत्व में थाना पुलिस द्वारा द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक/भ्रामक सामग्री प्रसारित कर उसे रील के माध्यम से वायरल करने वाले व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। 22 अगस्त को रीलबाज समीर खान निवासी जुमेराती द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमे समीर द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग कर अस्त्र-शस्त्र कर प्रदर्शन कर जीवन संकटापन उत्पन्न करने वाले चित्र एवं वीडियो सोशल मिडिया पर प्रसारित किए जाने की जानकारी पुलिस के संज्ञान में आने पर शांति व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया । प्रकरण में आरोपी समीर खान के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है । प्रकरण में सोशल मीडिया पोस्ट/रील से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित कर आवश्यक जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जिम्मेदार नागरिक बनें, सोशल मीडिया का सदुपयोग करें और किसी भी संदिग्ध अथवा आपत्तिजनक सामग्री की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना साइबर सेल को दें।

