
नर्मदापुरम / नर्मदांचल क्षत्रीय लोणारी कुनबी समाज विकास समिति नर्मदापुरम के समस्त पदाधिकारीगण, सदस्यों ने कावड़ यात्रा का आयोजन किया। सभी की एकजुटता, श्रद्धा और समर्पण ने इस धार्मिक यात्रा को यादगार बना दिया। नर्मदा नदी का जल लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। कावड़ यात्रा में शामिल महिलाओं ने लाल रंग की साड़ी पहनी, कावड़ यात्रा में बच्चे भी शामिल हुए। सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए भक्तजन भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं।

