
नर्मदापुरम / सरवाईट कानवेंट स्कूल के कक्षा 9वीं के होनहार छात्र अथर्व गुप्ता गुप्ता, सुपुत्र मनीष गुप्ता का 75 किलोग्राम वेट कैटेगरी में राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष एवं गौरव का वातावरण है। अथर्व ने अपनी मेहनत, अनुशासन, लगन और खेल प्रतिभा के दम पर यह सफलता अर्जित की है। विद्यालय की प्राचार्य सिस्टर सलूजा, खेल शिक्षक संजय यदुवंशी एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। प्राचार्या सिस्टर सलूजा ने कहा कि अथर्व की यह सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि अथर्व गुप्ता राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। अथर्व की इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं।

