नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस. थोटा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस) जितेंद्र कुमार पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना देहात नर्मदापुरम श्रीमती उषा मरावी के नेतृत्व में थाना देहात नर्मदापुरम पुलिस द्वारा द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक/भ्रामक सामग्री प्रसारित कर उसे रील के माध्यम से वायरल करने वाले व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 22/08/26 को रीलबाज समीर खान निवासी जुमराती नर्मदापुरम द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमे समीर द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग कर अस्त्र-शस्त्र कर प्रदर्शन कर जीवन संकटापन उत्पन्न करने वाले चित्र एवं वीडियो सोशल मिडिया पर प्रसारित किए जाने की जानकारी पुलिस के संज्ञान में आने पर शांति व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया ।
प्रकरण में आरोपी समीर खान निवासी जुमराती नर्मदापुरम के विरुद्ध थाना देहात जिला नर्मदापुरम में धारा 296(b), 125 भारतीय न्याय संहित एवं 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई है । प्रकरण में सोशल मीडिया पोस्ट/रील से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित कर आवश्यक जांच की जा रही है।
पुलिस द्वारा आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक, अश्लील, मानहानिकारक अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री तैयार कर प्रसारित न करें तथा बिना सत्यापन के किसी पोस्ट या वीडियो को आगे शेयर न करें। सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की अपील…
जिम्मेदार नागरिक बनें, सोशल मीडिया का सदुपयोग करें और किसी भी संदिग्ध अथवा आपत्तिजनक सामग्री की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना/साइबर सेल को दे।

