दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के गोल्डन सिलिकॉन सिटी कॉलोनी निवासी एक निजी अस्पताल में काम करने वाली महिला ने रविवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार महिला ने किस कारण फांसी लगाई यह स्पष्ट नहीं हो सका है जांच की जा रही है । बताया जाता है कि सुबह उनकी बेटी और पति ने देखा। इस घटना से उनके पति और बेटी सदमे में हैं ।उनकी पहचान सरोज गोयल के रूप में हुई है। उन्होंने पंखे में दुपट्टा से फांसी लगाई । खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और कार्यवाही शुरू की। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया किन कारणों से उन्होंने फांसी लगाई अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई।
