दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन और एसडीओपी जितेंद्र कुमार पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना देहात श्रीमती उषा मरावी के नेतृत्व में संपत्ति सम्बंधित अपराधों में बरामदगी करने में लगातार सफलता प्राप्त कर रही है। बुधवार को फरियादी संतोष वर्मा निवासी ग्राम परदिह ने रिपोर्ट किया कि उसके घर से गोदरेज अलमारी में रखे गहने आभूषण पुरानी इस्तेमाली सोने का दो जोड़ी कान के फूल, एक मंगलसूत्र, एक पांचाली सात पत्ती वाला तथा 1500 रुपये नगदी कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने कि रिपोर्ट की थी। घटनास्थल पर पुलिस टीम को त्वरित रवाना किया गया एवं मुखबिर तंत्र को सक्रीय किया गया । फरियादी के पुत्र सोनू वर्मा से पूछताछ की गई जो पूछताछ पर पुलिस को गुमराह कर अन्य लोगों पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगा । फरियादी के पुत्र सोनू वर्मा द्वारा जुर्म करना स्वीकार करते स्वयं के घर से माता पिता के गहने व नगदी चुराकर नर्मदापुरम सराफा बाजार में परिचित सराफा व्यापारी को घर की परेशानी का हवाला देकर गहने गिरवी रखना बताया जो आरोपी कि निशानदेही पर सराफा व्यापारी से चोरी किये हुए गहने जप्त किये जाकर व्यापारी से पूछताछ करने पर गिरवी का लायसेंस तथा रजिस्टर में संधारण होना पाया गया। मामले में चोरी किया मशरुका आरोपी सोनू वर्मा से बरामदगी कर कुल 85000 रूपये की जप्त कि गई बाद गिरफ्तार शुदा आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया। निरीक्षक उषा मरावी थाना प्रभारी देहात नर्मदापुरम, उनि सुखनंदन नरें, सउनि प्रवीण शर्मा, प्रधान आरक्षक नवीन दुबे, प्रदीप चौधरी, महेंद्र सिंह धुर्वे, आरक्षक कपिल विश्वकर्मा, जितेन्द्र राजपूत, प्रेम बडोदे, मुकुल महोबिया, अनिल रघुवंशी सतीराम उइके, महिला आरक्षक प्रियंका रघुवंशी की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।
:

