नर्मदापुरम्न / नगर कांग्रेस कमेटी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी का जन्मदिवस सदभावना दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर पं. गिरिजाशंकर शर्मा पूर्व विधायक ने कहा कि राजीव गाँधी ने देश को तकनीक और युवाओं से जोड़ा। उनका विजन आज भी प्रासंगिक है
पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार ने कहा कि पंचायती राज और 18 साल में वोट का अधिकार देकर राजीव जी ने लोकतंत्र को जमीनी ताकत दी।”
बबलू राठौर ने अपने उदबोधन में कहा कि राजीव जी का सपना था हर हाथ को काम और हर युवा को अवसर। हमें उस संकल्प को आगे बढ़ाना है।”
पूर्व नगर अध्यक्ष अजय सैनी ने कंप्यूटर और संचार क्रांति के जनक राजीव गाँधी कोटि-कोटि नमन किया। अशोक अहिरवार ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए दिए गए, उनके बलिदान को देश कभी नहीं भूलेगा। पूर्व पार्षद अजय दुबे, राजेंद्र दोहरे एवं नर्मदापुरम् प्रभारी प्रदीप दुबे ने भी कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष कमलेश बाथरे एवं आभार नेता प्रतिपक्ष अनोखी राजोरिया ने किया। इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, फैजान उळ हक, दीपक सिसोदिया, ज्योति मालवीय, हेमंत चौधरी, संतोष तोमर, लखन रघुवंशी, राजकुमार सिंह, जमील खान, विक्की जमनानी, ऋतिक चौहान, कुलदीप राठौर, खुशबु बुलचंदानी, पुष्पलता जायसवाल, तुकाराम यादव, अमित खत्री, बलबीर चौहान, विक्की आर्य, कपिल यादव, सलीम खान, रामगोपाल मालवीय, राजू राजोरिया, गुलाम मुस्तफ़ा, रिजवान, धीरज बहुत्रा, नसीम कुरैशी, कांता मेहरा, अफराज, देवीदास चावरिया, गोरी शंकर यादव, रवि अहिरवार, संतोष अहिरवार, दिलीप अहिवार, विशाल धुर्वे, दीपक कटारे, अजय विश्वकर्मा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

