
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जितेंद्र कुमार पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना देहात नर्मदापुरम श्रीमती उषा मरावी के नेतृत्व में संपत्ति सम्बंधित अपराधो में बरामदगी करने में लगातार सफलता प्राप्त कर रही है।
दिनांक 19/08/2026 को फरियादी संतोष वर्मा निवासी ग्राम परदिह ने रिपोर्ट किया कि उसके घर से गोदरेज अलमारी में रखे गहने, आभूषण, पुरानी इस्तेमाली सोने का दो जोड़ी कान के फूल, एक मंगलसूत्र, एक पांचाली सात पत्ती वाला तथा 1500 रुपये नगदी कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट की, जिस पर थाना देहात में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 303 (2) भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
प्रकरण में अज्ञत आरोपी एवं चोरी गए मशरुके की तलाश हेतु घटनास्थल पर पुलिस टीम को त्वरित रवाना किया गया एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। घटनास्थल पर प्रथम दृष्टया देखने पर पुलिस को घर के ही किसी व्यक्ति द्वारा उक्त घटना को घटित करना प्रतीत होने पर। फरियादी के पुत्र सोनू वर्मा से पूछताछ की गई, जो पूछताछ पर पुलिस को गुमराह कर अन्य लोगो पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगा | कढ़ाई से पूछताछ करने पर फरियादी के पुत्र सोनू वर्मा द्वारा जुर्म करना स्वीकार करते स्वयं के घर से माता पिता के गहने व नगदी चुराकर नर्मदापुरम सराफा बाजार में परिचित सराफा व्यापारी को घर की परेशानी का हवाला देकर गहने गिरवी रखना बताया। आरोपी की निशानदेही पर सराफा व्यापारी से चोरी किये हुए गहने जप्त किये। व्यापारी से पूछताछ करने पर गिरवी का लायसेंस तथा रजिस्टर में संधारण होना पाया गया। मामले में चोरी किया मशरुका आरोपी सोनू वर्मा से बरामदगी कर कुल 85,000/-रूपये की जप्त कि गई बाद गिरफ्तार शुदा आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में सराहनीय भूमिका निरीक्षक उषा मरावी थाना प्रभारी देहात नर्मदापुरम एवं उनि सुखनंदन नरें, सउनि प्रवीण शर्मा, प्रधान आरक्षक नवीन दुबे, प्रदीप चौधरी, महेंद्र सिंह धुर्वे, आरक्षक कपिल विश्वकर्मा, जितेन्द्र राजपूत, प्रेम बडोदे, मुकुल महोबिया, अनिल रघुवंशी, सतीराम उइके, महिला आरक्षक प्रियंका रघुवंशी की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही

