विगत दिवस महिला टीचर में की थी कंप्लेन
पिपरिया के पीएम श्री हाई स्कूल हथवास का मामला
नर्मदापुरम।
पिपरिया के पीएम श्री हाई स्कूल हथवास में विगत दिवस महिला टीचर द्वारा प्रभारी प्राचार्य सुरेश कुमार श्रीवास्तव के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई थी। टीचर का आरोप था कि वह अभद्र टिप्पणी करते हैं और मैसेज करते हैं जिससे वे परेशान हैं । इसके अलावा अन्य टीचर्स ने भी उनकी शिकायत की थी। इसको लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने एक टीम गठित की थी और जांच में प्राचार्य द्वारा महिला टीचर से अभद्रता करना सही पाया गया । इसको लेकर प्राचार्य को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया है। अब मामले की जांच बारीकी से होना चाहिए। टीचर्स को सुरेश कुमार श्रीवास्तव बार-बार बार-बार अभद्र एवं अनुचित वाट्सएप मैसेज स्क्रीन शॉट भेजता था। इसको लेकर शिकायत की गई थी। उक्त शिकायत की प्रारंभिक जांच जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा गठित जांच समिति से कराई गई। जांच सही पाई गई। प्राचार्य को प्रभाव से निलंबित किया जाकर उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय किया गया है। टीचर्स ने कहा- महिला को प्रताड़ित और शोषित करने का प्राचार्य का यह कोई पहला मामला नहीं है। पहले भी महिला टीचर को वे प्रताड़ित कर चुके हैं। वह दो साल से मैसेज कर रहा था लेकिन कोई शिकायत नहीं की गई थी। अब उनकी शिकायत की गई है। एक टीचर ने तो उनकी पत्नी तक को शिकायत की थी, हालांकि ऊंची पहुंच होने के कारण कुछ हुआ नहीं। शाला में पदस्थ अन्य 8 से अधिक शिक्षिकाओं/शिक्षकों द्वारा श्री श्रीवास्तव के विरुद्ध रात्रि के समय अनुचित मैसेज करने एवं प्रताड़ित करने संबंधी शिकायत की पुष्टि की गई। निलंबन के दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलता रहेगा।

