
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक जिला साई कृष्णा एस थोटा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जितेन्द्र पाठक के मार्गदर्शन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्रवाई के अंतर्गत थाना कोतवाली पुलिस ने मारपीट एवं लूट के प्रकरण में फरार आरोपी अमन ओझा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 12 सितंबर 2026 को फरियादी मेहरबान पिता संतोष अहिरवार, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम बाचावानी, थाना बनखेड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि भोपाल से मोटर साइकिल क्रमांक MP04QQ7361 से गाँव लौटते समय उसने औबेदुल्लागंज के पास एक अज्ञात व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर बैठाया था। नर्मदापुरम में बीटीआई रेलवे पटरी के पास उक्त व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए उसके सिर पर चाकू से वार किए, जिससे वह बेहोश हो गया। होश आने पर उसने स्वयं को जिला अस्पताल में उपचाररत पाया। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 855/2026, धारा 296 (बी), 115(2), 118(1), 118(2), 117(2) एवं 309 (6) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला ने आरोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की। टीम ने साइबर सेल के सहयोग एवं मुखबिर तत्र का योजनाबद्ध उपयोग कर आरोपी का पता लगाने का निरंतर प्रयास करते दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को हिंगलाज माता मंदिर के पास घेराबंदी कर अमन ओझा पिता चंदन ओझा, उम्र 21 वर्ष, निवासी पशु अस्पताल के पीछे, भीलपुरा, नर्मदापुरम को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक लूटी हुई एक हाथ घड़ी एवं 300 रुपये जब्त किए गए।
आरोपी को थाने लाकर लूटी गई मोटरसाइकिल के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने उसे घटनास्थल के समीप झाड़ियों में छिपाना बताया। बताए गए स्थान एवं आसपास तलाश करने पर मोटरसाइकिल बरामद नहीं हुई। विवेचना के क्रम में प्रकरण में धारा 238 भारतीय न्याय संहिता की बढ़ोतरी की गई। आरोपी को दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला, सहायक उपनिरीक्षक रमाकांत यादव, प्रधान आरक्षक रीतेश यदुवंशी तथा आरक्षक रोहन, गजेन्द्र, अविनाश एवं विक्रांत की सराहनीय भूमिका रही।

