दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस
नर्मदापुरम।
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अनादर और अपमान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रविवार शाम विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक महालहा के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय से सातरास्ते तक मशाल जुलूस निकाला गया।
मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान एवं राष्ट्रभावना के समर्थन में अपना विरोध दर्ज कराया। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता के संघर्ष, राष्ट्रभक्ति और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं से जुड़ा राष्ट्रीय भाव है। स्वतंत्रता दिवस जैसे पवित्र अवसर पर इसके प्रति किसी भी प्रकार का कथित अनादर देशवासियों की भावनाओं को आहत करने वाला है। कांग्रेस नेताओं को देश की भावनाओं और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव से जुड़े विषयों पर किसी भी प्रकार के अपमान को स्वीकार नहीं करेगा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक महालहा ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ देश की आन, बान और शान से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय भावना और देश के गौरव से जुड़े विषयों पर राजनीति से ऊपर उठकर सभी राजनीतिक दलों को सम्मान और मर्यादा का परिचय देना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी , महामंत्री ज्योति चौरे , नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, पीयूष शर्मा, प्रसन्न हर्ण , मनोहर बड़ानी , प्रांशु राने , गोविन्द राय, चरणजीत सिंह , मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे , गोकुल पटेल , मोनिका चौकसे , सुरेश पटेल , वंदना दुबे , धर्मेंद्र राठौड़ , मनीष परदेशी , रोहित गौर , केशव उर्मिल , गोलू तिवारी , विनोद वर्मा , चंचल राजपूत , ज्योति रैकवार , रेखा यादव , संतोष मीना , अनुजा मिश्रा, जयबाला निगम ,अमित तिवारी , कमल चव्हाण , सुमित गौर , राजेश रैकवार, रहमान खान , मोनू ठाकुर सहित भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

