

नर्मदापुरम / स्व. विधावती फौजदार निशुल्क क्लीनिक की संचालन नीरजा सत्येंद्र फौजदार ने बताया कि निशुल्क शिविर मे दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ. महक जैन द्दारा निशुल्क मे मरिजो का इलाज किया गया।
उसमें जिले भर से मरीजो ने आकर दॉंतो की जॉंच करायी गई।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि तारण तारण दिगम्बर जैन समाज की वरिष्ठ धार्मिक शिक्षिका श्रीमती विद्या बहन ने द्दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
सत्येंद्र फौजदार ने शाल श्री फल से उनका सम्मान किया। श्रीमति विधा ने अपने उदबोधन में कहा कि निश्चित ही आदरणीय विधावती फौजदार समाज के एक प्रेरणास्रोत थी वह हमेशा ही समाज एंव धार्मिक कार्यों में बड़ा योगदान देती थी।
उनकी प्रेरणा पाकर फौजदार परिवार हमेशा ही समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाता आ रहा है। मुख्य अतिथि ने डॉं. महक जैन को साल माला पहननकर सम्मानित किया एवं उज्जल भविष्य का शुभकामनाएँ दी।
आयोजन में सत्येन्द्र फौजदार नीरजा फौजदार डॉं. प्रदीप जैन, ठाकुर उदय प्रताप सिंह, धीरेन्द्र पटेल, सूरज तिवारी, रामगोपाल चौबे, आर एस चौहान, ममता कुशवाहा, अशोक श्रीवास्तव, बलराम चौरे, धीरज बहोतरा, गुमान सिंह मानडले, श्याम डॉ. बीरेन्द्र पटैल, देवी दास चावरे, पदम मीना, संजय तिबारी, संजय उपाध्याय आदि उपस्थित थे।
समापन पर सत्येंद्र फौजदार ने सभी का आभार माना एवं हमेशा ही सहयोग देने की बात कही, ताकि क्लीनिक हमेशा संचालित हो सके एवं लगातार निशुल्क शिविर का आयोजन हो सके।

