दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
माखननगर- विकासखंड अंतर्गत मोहासा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित भगवती राइस मिल में शनिवार को एक कर्मचारी के साथ बड़ा दर्दनाक हादसा होने की जानकारी आई है। जानकारी के मुताबिक राइस मिल में कर्मचारियों के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं है जिसके चलते महेश नामदेव निवासी बीकोर नामक कर्मचारी जोकि अचानक मशीन की चपेट में आ गया। हादसे में कर्मचारी का एक हाथ और एक पैर पूरी तरह कट गया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए भोपाल ले जाया गया, जहां इलाज जारी होना बताया जा रहा है ।हादसे के बाद राइस मिल में कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था और सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
इस हादसा होने के संबंध में माखन नगर संवाददाता सोनू मालवीय ने बताया कि जब भगवती राइस मिल के वाय. के. गुप्ता से मोबाइल नंबर पर बात की तो उन्होंने कहा कि मुझे कोई जानकारी नहीं है मैं बाहर हूं आप स्थानीय इंचार्ज से बात कर लें। वहीं थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर ने बताया कि
मजदूर के घायल होने जानकारी तो मिली है परन्तु अभी तक थाने मे किसी भी प्रकार की लिखित जानकारी नहीं आई है । हालांकि हम जांच कर रहे हैं।

