

नर्मदापुरम / ग्राम पंचायत भट्टी मैं ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभा के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही थी। 15 अगस्त को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया था। जिसकी सूचना संपूर्ण ग्रामवासी को नहीं दी गई थी। जिसका ग्रामीणों द्वारा विरोध किया गया एवं जो ग्राम सभा का आयोजन किया गया था, ग्राम सभा की उपस्थिति कोरम के अभाव में ग्राम वासियों के द्वारा ग्राम सभा को भंग कर दिया गया एवं ग्राम पंचायत की कमियां एवं पंचायत की जो अनियमिताएं थी को उजागर किया गया एवं ग्रामीणों द्वारा आगामी 18 तारीख को ग्राम सभा का आयोजन का दिनांक निश्चित की गई। ग्रामीणों द्वारा ग्राम सभा में ग्राम पंचायत भट्टी से निवेदन किया गया कि कोरम की आगामी ग्राम सभा में उपस्थित करने की कृपा की जाए एवं जन जन तक ग्राम सभा होने की सूचना दी जाए।
युवा ग्रामीण अखिलेश पांडे ने बताया कि ग्राम सभा सिर्फ कागजों पर की जाती है ग्रामीणों की समस्याओं को नहीं सुना जाता है। लगातार पिछली बार की ग्राम सभा का रजिस्टर में ग्राम के निवासियों के सचिव के सरपंच के ग्राम सभा अध्यक्ष के हस्ताक्षर भी प्राप्त नहीं हुए। जिसकी सूचना उपस्थित नोडल अधिकारी को हमारे द्वारा दी गई। हम आगामी ग्राम सभा में ग्राम पंचायत से निवेदन करते हैं अधिक से अधिक संख्या में कोरम पूर्ति करने की कृपा की जाए। ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीण नितिन चौधरी, अंकित चौधरी, अंकित वर्मा रामकुमार वर्मा, रमन सिंह मोले, प्रसाद विनोद चौधरी आदि ग्रामीण जन ग्राम सभा में उपस्थित थे।

