दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ माखन नगर थाना अंतर्गत ग्राम आंचल खेड़ा में रविवार सुबह एक बस हादसा हो गया। इसमें पांच व्यक्ति घायल हुए हैं । जानकारी के अनुसार नंदन बस रोड पर पलट गई जिससे अफरा तफरी का माहौल हो गया। मौके पर माखन नगर थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए हैं। बस में सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को नर्मदा पुरम रेफर किया गया है। माखन नगर संवाददाता सोनू मालवीय के अनुसार बस बालाघाट से भोपाल जा रही थी। मौके पर प्रशासन और पुलिस बल पहुंच गया है। बताया जाता है कि इसके पहले भी यहां पर बस हादसा हुआ था। बालाघाट से आ रही नंदन बस रोड पर अनियंत्रित हो गई और पलट गई । प्रत्यक्षदर्शी प्रदीप यादव ने बताया कि बस का कांच तोड़कर घायलों को निकाला । अभी मामले की जांच की जा रही है। बस के कंडक्टर ने बताया एक ब्लैक कलर की फोर व्हीलर कार बस के आगे आकर रुक हुई जिससे ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद कर ड्राइवर फरार हो गया। अभी फिलहाल पूरे मामले की जांच चल रही है।

