
नर्मदापुरम / इटारसी / खेडा स्थित एसटीआर आफिस से अभिजीत यादव को सूचना मिली कि ग्राम तिगरिया (tigaria) में राधेश्याम महंत घर मे बने गाय के शेड में रखी गाय के पानी पीने की टंकी में एक सर्प गिर गया है। वनपरिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देशन मे वन्य जीव अभिरक्षक अभिजीत यादव, सर्पमित्र अभय चौरे ने मौके पर पहुंच कर टंकी मे गिरे हुए उस (indian black cobra/ highly venomous neurotoxic) बेबी कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू कर पुनर्वास के लिए वनपरिक्षेत्र मे सुरक्षित स्थान पर रिलीज कर दिए।

