दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा नवाचार के तहत जिले भर के शासकीय भवनों पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर साज सज्जा की गई थी। इसको लेकर नर्मदा पुरम के कलेक्टर कार्यालय को प्रथम पुरस्कार मिला और द्वितीय पुरस्कार एसडीओपी कार्यालय नर्मदा पुरम को दिया गया। इसके चलते स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउंड पर एसडीओपी जितेंद्र पाठक को शील्ड और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। तिरंगे की थीम पर बने एसडीओपी कार्यालय को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया । इस मौके पर मंत्री विश्वास सारंग और कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने एसडीओपी श्री पाठक को सर्टिफिकेट भेंट कर सम्मानित किया। गौरतलब है कि एसडीओ कार्यालय की साज सज्जा शहर में चर्चा का विषय बनी थी और सभी यहां सेल्फी लेने भी पहुंच रहे थे।

