नर्मदापुरम / भोपाल / शनिवार को साधु वासवानी स्वशासी महाविद्यालय परिसर भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह (79वीं वर्षगांठ) का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। साधु वासवानी एज्युकेशनल सोसायटी के सदस्यों, महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय व विशेष अतिथि कमल (राजेन्द्र) प्रेमचन्दानी द्वारा ध्वजारोहण किया गया । सोसायटी के सदस्यों, महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकों, कर्मचारियों, विधार्थियों व एनसीसी कैडेट्स ने “वन्देमातरम् एवं राष्ट्रगीत गाकर, झण्डे को सलामी दी। इस अवसर पर साधु वासवानी एज्युकेशनल सोसायटी के अध्यक्ष दयालदास डेटानी ने सभी को बधाई दी । इन्होंने अपने उद्बोधन में विधार्थियों को, निरन्तर रूप से पढ़ाई करके, अपने भविष्य को उज्जवल बनाने को कहा। विशेष अतिथि कमल प्रेमचन्दानी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हम सब स्वतंत्र देश में रहते हैं, लेकिन इस स्वतंत्रता के लिए, हम सभी को, शहीदों को याद करते हुए, श्रृद्धांजलि अर्पित करनी चाहिए। आडीटर हेमन्त आसवानी ने विद्यार्थियों को, मोबाइल और इंटरनेट का, सही उपयोग करके, देश व अपने जीवन को प्रगतिशील बनाने को कहा। महासचिव राजेन्द्र मनवानी ने सभी को आत्मनिर्भर बनकर, अपने अन्दर बची हुई कमियों को दूर करने की बात कही । इन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि अपने बड़ों, माता-पिता और सीनियरों से ज्ञान हासिल करके, अपने भविष्य को संवारें और उज्जवल बनाए । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ऐ. के. सिंह ने सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाऐ जाने पर बधाई दी । इस अवसर पर, विद्यार्थियों ने भी अपने भविष्य व देश की स्वतंत्रता पर अपने-अपने विचार रखे। महाविद्यालय स्वतंत्रता दिवस समारोह में साधु वासवानी एज्युकेशनल सोसायटी के सचिव अशोक आडवानी, कोषाध्यक्ष दिनेश वाधवानी, प्राध्यापक, कर्मचारी व बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी सम्मिलित हुए।

