दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
दिवाली एवं छठ त्यौहारों के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें स्पेशल फेयर पर चलाई जा रही है। रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति, रीवा-रानी कमलापति-रीवा, रीवा-डॉ.अम्बेडकर नगर-रीवा, रीवा-हडपसर-रीवा एवं सोगरिया-दानापुर-सोगरिया के मध्य स्पेशल ट्रेनें संचालित* हो रही है। गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति-दानापुर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 01.11.2025 तक प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को दोपहर 14:25 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान कर और अगले दिन सुबह 08:45 बजे दानापुर स्टेशन पर पहुँच रही है। गाड़ी संख्या 01668 दानापुर-रानी कमलापति द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 02.11.2025 तक प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को सुबह 11:00 बजे दानापुर से प्रस्थान कर और अगले दिन सुबह 08:55 बजे रानी कमलापति स्टेशन पर पहुँच रही है।
इसका ठहराव नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर एवं आरा।
गाड़ी संख्या 02192 रीवा से रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 01 नवम्बर 2025 तक प्रत्येक शनिवार को रीवा स्टेशन से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात 21:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पर पहुँच रही है। गाड़ी संख्या 02191 रानी कमलापति से रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 01 नवम्बर 2025 तक प्रत्येक शनिवार को रानी कमलापति स्टेशन से रात 22:15 बजे प्रस्थान कर और अगले दिन सुबह 07:20 बजे रीवा स्टेशन पर पहुँच रही है। ठहराव सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना एवं विदिशा। 01704 रीवा से डॉ.अम्बेडकर नगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 25 अक्टूबर 2025 तक प्रत्येक शनिवार को रीवा स्टेशन से रात 22:20 बजे प्रस्थान कर और अगले दिन दोपहर 15:05 बजे डॉ.अम्बेडकर नगर स्टेशन पर पहुँच रही है। 01703 डाॅ.अम्बेडकर नगर से रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 26 अक्टूबर 2025 तक प्रत्येक रविवार को डॉ.अम्बेडकर नगर स्टेशन से रात 21:20 बजे प्रस्थान कर और अगले दिन दोपहर 13:30 बजे रीवा स्टेशन पर पहुँच रही है। ठहराव सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, भोपाल, संत हिरदाराम नगर, सीहोर, सुजालपुर, मक्सी, देवास एवं इंदौर। गाड़ी संख्या 01751 रीवा-हडपसर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को रीवा स्टेशन से सुबह 06:45 बजे प्रस्थान कर और अगले दिन प्रातः 05:00 बजे हडपसर स्टेशन पहुँचेगी। गाड़ी संख्या 01752 हडपसर-रीवा स्पेशल ट्रेन दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को हडपसर स्टेशन से सुबह 06:40 बजे प्रस्थान कर और अगले दिन सुबह 06:25 बजे रीवा स्टेशन पहुँचेगी। ठहराव सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, हरदा, खण्डवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगाँव, बेलापुर, अहिल्यानगर जंक्शन एवं दौड़ कॉर्ड लाइन। गाड़ी संख्या 09817 सोगरिया से दानापुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 01 नवम्बर 2025 तक प्रत्येक शनिवार को सोगरिया स्टेशन से रात 23:10 बजे प्रस्थान कर और अगले दिन रविवार को 23:45 बजे दानापुर स्टेशन पर पहुँच रही है।
गाड़ी संख्या 09818 दानापुर से सोगरिया साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 03 नवम्बर 2025 तक प्रत्येक सोमवार को दानापुर स्टेशन से मध्यरात्रि 01:15 बजे प्रस्थान कर और मंगलवार को मध्यरात्रि 01:10 बजे सोगरिया स्टेशन पर पहुँच रही है। ठहराव बारां, सालपुरा, छबरा गुगोर, रूठियाई, गुना, अशोकनगर, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर एवं आरा रूकेगी।

