जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी सहित शामिल हुए आमजन
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम
शहर में बुधवार को एसएनजी स्कूल के पास शहीद गैलरी से हर घर तिरंगा अभियान के चलते तिरंगा यात्रा निकाली गई । 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा में जन प्रतिनिधि , प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक संगठन के पदाधिकारी सहित आमजन शामिल हुए। तिरंगा रैली नेहरू पार्क , कलेक्ट्रेट , मालाखेड़ी , मीनाक्षी चौक सत रस्ते , जय स्तंभ होते हुए सेठानी घाट पहुंची। यहां राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का गायन कर भारत माता की आरती हुई। इस मौके पर शहर में देश भक्ति के नारे लगे और डीजे पर देशभक्ति की धुन भी सुनाई दी। तिरंगा यात्रा में भारी मात्रा में वाहनों पर तिरंगा लगाकर लोग शामिल हुए। इसके साथ ही कार में भी लोगों ने तिरंगा लगाया और देशभक्ति के नारे लगाए । भारी यात्रा में शहरवासी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में विधायक डॉ सीताशरण शर्मा, विधायक विजयपाल सिंह , विधायक प्रेम शंकर वर्मा , नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव, भाजपा अध्यक्ष सहित कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा सहित अधिकारी कर्मचारी और आम जन शामिल हुए।

